फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर सरयू, कटान रोकने के लिए ग्रामीण कर रहे मशक्कत

तीन दिन हुई झमाझम बारिश और नेपाल के पहाड़ों के पानी से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी का उफान देख ग्रामीण सहमे रहे। बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां के बीच लोग कटान रोकने के लिए बोरी में मिट्टी भरकर नदी किनारे डाल रहे हैं। बताया गया कि कुदरहा के मईपुर, महुआपार समेत दुबौलिया और विक्रमजोत के 20 से 25 गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। इनमें पांच गांवों के घरों में पानी पहुंच गया है। चौका-बर्तन तक पर सांसत आने लगी है। वहीं, पशुओं के सामने फिर से चारा संकट गहरा गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें