जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजीकरण समेत सभी काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। 200 से अधिक मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। भीड़ के चलते मरीजों को परेशानी हुई, वहीं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिलाओं को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।