रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बस्ती के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पहुंचे। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा रही। दवा वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे अस्पतालों में पूरे दिन भीड़भाड़ बनी रही।