बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर कस्बे के पड़ाव पर सड़क निर्माण के लिए खोदी गई पटरी पर गिट्टी गिरा रहे ट्रकों और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग फंस गए। करीब पौन घंटे से राहगीर परेशान हैं। सूचना पर सोनहा पुलिस जाम खुलवाने में जुटी है।