भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।