बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा गांव के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी और फिर मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विशाल विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।