बरेली सेंट्रल जेल-2 में पॉक्सो अधिनियम के तहत निरुद्ध ममता बुधवार शाम जिला अस्पताल से भाग निकली। वह शौच के बहाने शौचालय में सूट पहनकर घुसी। भीतर ही उसने हुलिया बदला और बुर्का पहनकर वहां से भाग गई। देर रात सूचना मिली तो पुलिस टीम ने जिला अस्पताल को खंगाला। एसएसपी ने उसकी सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल नूतन सिसोदिया और कांस्टेबल रिंकी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला की तलाश में कई टीमें जुटी हैं।