बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से निर्वाचन क्षेत्र के नौ जिलों में बनाए गए कुल 105 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। रिटर्निंग ऑफिसर कमिश्नर शम्भू कुमार के अनुसार सुबह 11 बजे तक 13.71 फीसदी मतदान हो चुका था। बरेली के एमबी पोलिंग बूथ पर 11 बजे तक 81 और रिक्खी सिंह इंटर कालेज में 16 वोट पड़ चुके थे। मीरगंज मतदान केंद्र पर कुल 224 मतदाता हैं। यहां 11 बजे तक तक 90 वोट पड़ चुके थे। मतदान को लेकर शिक्षिकाओं में उत्साह दिखा। शाम चार बजे तक 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।