बरेली के शुगर फैक्टरी वार्ड की पाल कॉलोनी में रविवार को अमर उजाला की ओर से वार्ड संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने इलाके की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि निजी हाथों में जाने से सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। गली नंबर एक में सफाईकर्मी नहीं आते, जिससे लोग खुद झाड़ू लगाकर नाला साफ करते हैं। जल निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। नाले का मलबा भी नहीं उठाया जाता है। अवैध कब्जे और बिना लाइसेंस की मीट दुकानें भी गंदगी फैला रही हैं।