फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 660 करोड़ की बाईपास-ओवरब्रिज परियोजना का शुभारंभ, कम होगा यातायात का दबाव

फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बावासियों की वर्षों पुरानी बाईपास और ओवरब्रिज की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। बुधवार को ग्राम बसारा के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक साकेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर करीब 660 करोड़ रुपये की एनएच-727एच परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना पूरी होने के बाद कस्बे में यातायात का दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि फतेहपुर के विकास में बाईपास और ओवरब्रिज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। शासन स्तर पर लगातार प्रयास के बाद परियोजना को स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से भारी वाहनों को कस्बे के भीतर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटेगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। विधायक ने कहा कि सड़क और परिवहन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें