गैसड़ी/बलरामपुर। आदर्श नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर आठ, 13 और दो में जलभराव से करीब 400 घर प्रभावित हैं। कई दिनों से घरों और रास्तों में पानी भरा होने से नगरवासियों में आक्रोश है। फिलहाल नगर पंचायत ने पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद हर बार जलभराव की समस्या पैदा होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है। सोमवार को जल निकासी का कार्य शुरू रहा।