बलिया जिले में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बिछाई गई भूमिगत बिजली केबल एक बार फिर जल गई। इससे दियरांचल समेत 12 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह से करीब दो लाख की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। बिजली निगम के लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो केबल की स्थिति देखकर उसे मरम्मत के लायक नहीं बताया। विभाग के अनुसार अब केबल बदलना ही एकमात्र विकल्प है।