बलिया में सागरपाली बाजार के पास पुलिस ने सोमवार को गोवंश तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। वह स्कॉर्पियो में गोवंश लादकर बिहार ले जाने की फिराक में था। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने फेफना चौराहे पर स्कॉर्पियो रोकने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर चालक बलिया की ओर भागा, लेकिन स्कॉर्पियो मिट्टी के टीले से टकराकर अनियंत्रित हो गई और रुक गई। टायर फटने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू यादव उर्फ बंटी यादव (20) पुत्र रामजी यादव निवासी सिंहा चौर खुर्द, थाना गड़वार थी। उसने पूछताछ में गोवंश को बिहार ले जाकर व्यापारियों को बेचने की बात स्वीकार की।