पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (एसबीआईएसए) के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया। एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में हुए प्रदर्शन में जिले की विभिन्न शाखाओं में तैनात भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।