डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला शाखा के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट बड़ी संख्या में शामिल हुए।