प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सीईसी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष और स्वतंत्र रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।