गड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में कथित गोतस्कर सुगनी नट (32) घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।