फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, ट्रक से टकराई; सभी यात्री घायल

गया में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान का कार्य संपन्न करने के बाद अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार की भोर में वीर कुंवर सिंह सेतु के नए पुल पर हादसे का शिकार हो गई। करीब सुबह चार बजे बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत करीब 22 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बक्सर पुलिस की मदद से बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें