टाउन हाल रोड स्थित एक निजी होटल में प्रबुद्ध व्यापारी समाज की समन्वय बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जिला सर्राफा मंडल के अध्यक्ष एवं सपा के प्रदेश सचिव सुनील सर्राफ ने सांसद को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।