फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में मटेरा चौराहे पर पलटा पेट्रोल टैंकर, पेट्रोल भरने उमड़ी भीड़

नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा चौराहे के पास शिपूरा मोड़ पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। टैंकर से पेट्रोल गिरने की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण और बच्चे डिब्बे, पिपिया व बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंच गए। कई लोग टैंकर से पेट्रोल भरकर ले जाते दिखे। टैंकर बहराइच की ओर से पेट्रोल लेकर जा रहा था। उसके पलटने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को वहां से हटाया। मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे और अमित मद्धेशिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टैंकर को उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें