फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में शौच गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, संघर्ष कर बचाई जान

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में रविवार सुबह खेत में शौच के लिए गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने किसान पर पीछे से झपट्टा मारा। अचानक हुए हमले से किसान घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। हमले में तेंदुए के पंजे लगने से किसान घायल हो गया। उसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ककरहा रेंज के ग्राम मंझरा निवासी किसान नंदराम (35) रविवार सुबह करीब छह बजे घर के पास स्थित खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान तेंदुए के पंजे लगने से उसके शरीर पर चोटें आईं। किसान की चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों की मदद से नंदराम को घर लाया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। किसान पर तेंदुए के हमले की जानकारी फैलते ही मंझरा और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें