फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में महिला से मंगल सूत्र लूटने वाले सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

बहराइच में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ गांधी घाट-भागल गांव के पास हुई। बदमाशों की पहचान सलमान और उसके भाई आरिफ उर्फ तस्लीम के रूप में हुई है। गोली लगने से सलमान घायल है। उसे फखरपुर स्थित सीएचसी भेजा गया है। ये मूल रूप से गोंडा के रहने वाले हैं। बहराइच में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी भाई ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें