बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित जिम में वर्कआउट कर रहे मीतली गांव निवासी 11वीं के छात्र विक्रांत उर्फ जोनी पर हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र को लगातार 32 थप्पड़ मारे और इसके बाद लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। छात्र के साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल छात्र का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्र के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।