फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर हुई झड़प, पुलिस पर शिकायतों का फर्जी करने का आरोप

बड़ौत कोतवाली का घेराव से भाकियू (भानू ) कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प और तीखी नोकझोंक हुई। वहीं नगर में दिल्ली -सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित आवास पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव को पुलिस ने नजरबंद किया। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि 1076 पर पुलिस शिकायतों का फर्जी निस्तारण करती है। इस संबंध में करीब 15 दिन पहले भी पुलिस को ज्ञापन दिया था। 20 सितंबर को कोतवाली में धरना देने कि घोषणा की गई थी। वहीं धरने को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (गजय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजय ठाकुर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। दोनों यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें