बागपत में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से कई मतदाताओं को बिना वोट डाले लौटना पड़ा। गांधी गांव के अक्षय दीक्षित ने बताया कि उन्होंने पिछली बार स्नातक चुनाव में मतदान किया था, लेकिन इस बार सूची में उनका नाम नहीं मिला। उनके अनुसार, गांव में कम से कम 20 ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम स्नातक मतदाता सूची में नहीं है। वहीं, एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल फोन लेकर ड्यूटी कर रहे एक एजेंट को फटकार लगाई।