फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को बच्चों ने रंगों में उकेरा, चित्रकला प्रतियोगिता में चरावां के अश्क तिवारी प्रथम

अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार तारुन में कला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर चित्र और चार्ट बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। बच्चों की रंग-बिरंगी पेंटिंग ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर के बच्चों की ओर से तैयार ‘संकल्प से सिद्धि-विजन 2047’ मॉडल प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा। मॉडल के माध्यम से बच्चों ने गगनयान, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। अतिथियों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चरावां के अश्क तिवारी ने प्रथम, घूरी टीकर के अर्पित ने द्वितीय और सोनेडांड की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं की सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की। भाजपा मंडल अध्यक्ष तारुन डॉ. पतिराज वर्मा भी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में एआरपी शिवनारायण मौर्य, जयंत सिंह, संतोष पांडेय, दीपक पांडेय और रजनीश सिंह ने ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना और उसमें विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें