फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न, व्यवस्था को लेकर सीईओ ने दिया बयान

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 02:07 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे सहित अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ट्रस्ट में पदाधिकारियों के बदलाव के बाद हुई यह पहली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की बातें कही जा रही थीं। बैठक में लेखा-जोखा, अकाउंटिंग व्यवस्था और ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े विषयों पर भी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें