फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर के पक्ष में कानूनी लड़ाई में अहम योगदान, मदन मोहन पांडे को ट्रस्ट में मिली जगह

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े कानूनी संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किया गया है। फैजाबाद न्यायालय से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ तक उन्होंने लगातार राम मंदिर के पक्ष में पैरवी की। विवादित स्थल पर राम मंदिर होने के साक्ष्यों और पुरातात्विक प्रमाणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जिले के अधिवक्ताओं से लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं तक लगातार समन्वय और संवाद बनाए रखा। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रस्ट की बैठक से जोड़ा गया, जिसमें उन्होंने सहभागिता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें