फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी : चंपत राय पर एफआईआर की अर्जी पर फिर टली सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर सोमवार को भी अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। रामजन्मभूमि थाना पुलिस की ओर से आख्या दाखिल नहीं किए जाने के कारण मामले में आगे की कार्यवाही नहीं बढ़ सकी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए अब 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है। इससे पहले छह अक्तूबर को सुनवाई थी। पुलिस की आख्या का इंतजार बढ़ने के साथ ही मामले में अदालत की अगली कार्यवाही पर नजरें टिकी हैं। अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दाखिल कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव, कृष्ण मोहन समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने पुलिस से आख्या मांगी थी लेकिन सोमवार को निर्धारित तारीख पर भी रिपोर्ट दाखिल नहीं हो सकी। इसके चलते अदालत अर्जी पर आगे विचार नहीं कर सकी। सीजेएम अदालत की ओर से अगली तारीख नियत किए जाने के बाद अब पुलिस की आख्या और उस पर होने वाली सुनवाई का इंतजार है। 16 अक्तूबर को पुलिस की रिपोर्ट दाखिल होने पर मामले में आगे की कार्यवाही का रास्ता साफ हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें