14 कोसी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालुओं का तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने पुष्पवर्षा कर वंदन और स्वागत किया। परमहंसाचार्य ने कहा कि अक्षय का अर्थ होता है, जिसका कभी क्षय न हो। अक्षय नवमी पर रामनगरी की परिक्रमा से अर्जित पुण्यों का क्षय नहीं होता है। श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा लगाकर ये भाव रखते हैं कि भगवान को अब कभी बनवास न मिले। कभी उनका अब जब अवतार हो तो उन्हें बनवास न जाना पड़े। आस्थावान लोग सदैव वंदनीय रहे हैं, और रहेंगे इसी भाव से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई है। पूरे विश्व को कुटुंब मानने की उदारता केवल सनातन में है। सनातन का परचम हमेशा लहराता रहे यही कामना है। आज भी पूरी दुनिया में जब लोग अशांत होते हैँ तो शांति के लिए सनातन की शरण में आते हैं।