फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनौरा नाका पर तीन मकानों पर चला बुलडोजर, परिक्रमा मार्ग पर हुई कार्रवाई

नवंबर में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। चौड़ीकरण की जद में आ रहे नजूल भूमि पर बने तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का मकान में रहने वाले लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन के अनुसार भवनों के मुआवजे का भुगतान संबंधित लोगों को किया जा चुका है। कुछ प्रभावित लोग हाईकोर्ट भी गए थे। प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें