फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्मदिन पर अयोध्या पहुंचे अजय राय, 2027 में कांग्रेस की सरकार का किया दावा

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने काशी से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन कर भगवान हनुमंतलला का आशीर्वाद लिया। अजय राय ने कहा कि जन्मदिन पर रामनगरी आकर भगवान राम के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना और लोगों के बीच बने रहना है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश और राष्ट्र की बात है। 2027 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें