फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीआईसी मैदान में प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू, विधायक ने लिया जायजा, खर्च होंगे 10 लाख रुपये

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जीआईसी मैदान में बड़ी प्रतिमाओं को ले जाने और यातायात व्यवस्था में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू हो गया है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में ढाई से तीन हजार प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ी प्रतिमाओं को मैदान में ले जाने में परेशानी होती थी। निर्माण पूरा होने से व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें