असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने बस्ती जाएंगे। कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने इसे बेहद दुखद बताया। कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी खड़े हैं। सरकार की ओर से चिकित्सा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती पर सरमा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अंदर अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।