फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 12 अक्टूबर को विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकलेगी चुनरी यात्रा

अयोध्या के रूदौली में मां कामाख्या धाम में 12 अक्टूबर को आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हरिहरपुर से 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली यात्रा श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच मां कामाख्या धाम पहुंचेगी, जहां चुनरी मां के चरणों में अर्पित की जाएगी। यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शामिल होने की संभावना है। डिप्टी सीएम के संभावित आगमन को देखते हुए आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव ने नगर पंचायत के बगल प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा ऐतिहासिक होगी। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने स्वयं भी आमंत्रित किया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने भी डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया है। उनके संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री तेज तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें