रामनगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।