फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी पहुंचे राजपाल यादव, बोले- अयोध्या से 25 साल पुराना नाता है

अयोध्या में मशहूर फिल्म अभिनेता और हास्य कलाकार राजपाल यादव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या से अपने करीब 25 साल पुराने जुड़ाव को साझा किया। राजपाल यादव ने बताया कि उनके गुरु दद्दा जी की विश्व कल्याण के लिए 132 यज्ञ कराने की परंपरा रही है। उनकी इच्छा के अनुरूप बड़ा भक्तमाल आश्रम में शिवलिंग निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें देशभर से करीब ढाई हजार गुरु भाई-बहन शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आयोजन को अद्भुत बताते हुए विश्व कल्याण, सद्भावना और धर्म की जय का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें