फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में चेक से भुगतान की पुष्टि के बाद ही मिलेगी दान की रसीद

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चेक के जरिये दान देने वाले श्रद्धालुओं को अब भुगतान की पुष्टि के बाद ही रसीद मिलेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चेक मिलते ही रसीद जारी करने की व्यवस्था बंद कर दी है। नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू कर दी गई है। इसके तहत बैंक से चेक का भुगतान सुनिश्चित होने के बाद ही दानदाता को रसीद जारी की जा रही है। पिछले दिनों चार करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने यह कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने कार्यालयों दरअसल, को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। तमिलनाडु की एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर के कर्मचारियों और सेवादारों की सुविधाओं के लिए ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। चेक मिलने के बाद ट्रस्ट ने दानदाता को रसीद भी जारी कर दी थी। बाद में चेक बैंक में लगाया गया तो संबंधित खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं मिली। खाते में महज तीन रुपये होने की बात सामने आई। चार करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया था। नई व्यवस्था के तहत चेक मिलने के बाद उसे बैंक में जमा कराया जाएगा। भुगतान खाते में आने और बैंक से पुष्टि होने के बाद ही दान की रसीद जारी की जाएगी। इसके लिए दानदाताओं का नाम, मोबाइल नंबर और पता भी दर्ज किया जा रहा है, ताकि उन्हें रसीद भेजी जा सके। इससे बाउंस चेक के बदले रसीद जारी होने की स्थिति नहीं बनेगी और ट्रस्ट के रिकॉर्ड में वास्तविक प्राप्त राशि ही दर्ज होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें