फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव पर सुरक्षा के लिए उतरेगी पुलिस कर्मियों की फौज

अयोध्या में 10वें दिव्य दीपोत्सव की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शकों के शामिल होने का अनुमान है। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम को 20 ज़ोन और 53 सेक्टर में बांट दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को ज़ोन और पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अयोध्या समेत आसपास के जिलों के भी पुलिस कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। पुलिस के उच्च अधिकारी पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। दिनभर बैठकों का दौर चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें