फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या:विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में हुआ वितरण, रुदौली तहसील में अब तक 2365 राहत किट बांटी गईं

अयोध्या: अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। उसी के तहत सोमवार को रूदौली तहसील क्षेत्र के पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में कैथी मांझा, पटरंगा मांझा, सराय नासिर और अब्बूपुर के 325 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गईं। इसके साथ ही रुदौली तहसील क्षेत्र में इस सत्र में वितरित राहत किटों की संख्या 2365 पहुंच गई। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करा रहा है, ताकि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जल्द ही 675 और राहत किट के साथ पशुओं के लिए भूसा भी वितरित कराया जाएगा। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राहत किट में आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, नहाने की बाल्टी, तिरपाल समेत 26 आवश्यक सामग्री शामिल हैं। विधायक ने बताया कि आठ अगस्त को 125, 19 अगस्त को 225, 20 अगस्त को 284, 22 अगस्त को 386, तीन सितंबर को 150, पांच सितंबर को 312, छह सितंबर को 388, आठ सितंबर को 170 और 14 सितंबर को 325 राहत किट वितरित की गईं। वितरण के दौरान हाल ही में बंधे पर डूबने से जान गंवाने वाले नाना-नाती के परिवार को भी विधायक ने राहत किट दी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रशासक कैथी मांझा राम सदल, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें