फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट

अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पंडालों में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार शाम विद्युत वितरण खंड दर्शननगर के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने विद्युत कर्मियों की टीम के साथ बीकापुर कस्बे में स्थापित किए जा रहे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आधा दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को पंडालों में रोशनी के लिए सुरक्षित विद्युत तारों का इस्तेमाल करने और नंगे तार न लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही से हादसे की आशंका रहती है। ऐसे में सभी आयोजक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थानीय विद्युत कर्मियों को भी नियमित रूप से पंडालों का निरीक्षण करने और आयोजकों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि समय रहते संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस मौके पर जेई संदीप यादव, लाइनमैन गौरी शंकर, कुलदीप, घनश्याम यादव, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा मौजूद रहे। पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और विभाग को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें