फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : सरयू में नहाने गए दादा-नाती डूबे, तलाश जारी

अयोध्या : अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी में बुधवार दोपहर भैंस नहलाने गए दादा और नाती गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। रुदौली क्षेत्र के तराई गांव पसैया के सामने बंधे के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे जगराम(60) अपने नाती शिवा पुत्र भाईलाल(22) के साथ सरयू नदी में भैंस नहलाने गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में दोनों की तलाश शुरू कराई। सरयू का जलस्तर बढ़ा होने के कारण बचाव कार्य में भी दिक्कत आ रही है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि दादा-नाती के नदी में डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें