अयोध्या: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए बृहस्पतिवार को तारुन ब्लॉक क्षेत्र में 17 हजार आशीर्वाद दीप जलाए गए। शाम होते ही पंचायत घरों और लाभार्थियों के घरों समेत विभिन्न स्थानों पर दीपों की रोशनी से क्षेत्र जगमगा उठा। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत घरों और लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके अलावा शिव मंदिर तारुन, गौराघाट स्थित हनुमान मंदिर और हैदरगंज के बखौली स्थित दास बाबा मंदिर में भी दीप जलाए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की