पीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार शाम अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घर लौटने के लिए ट्रेनों में जगह नहीं होने से यात्री ठसाठस भरे रहे। कई परीक्षार्थी गेट पर लटककर तो कई ट्रेन की फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हुए। अयोध्या से लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों या ट्रेनों की व्यवस्था न होने से छात्रों को काफी परेशानी हुई।