फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : नंसा बाजार में धनुष भंग का जयघोष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर गूंजा पंडाल

अयोध्या : अयोध्या के तारुन में श्री रामलीला समिति नंसा बाजार के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं, परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। लीला की शुरुआत सुबाहु वध के प्रसंग से हुई। महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते हुए भगवान श्रीराम ने सुबाहु का वध किया। इसके बाद राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। बड़े-बड़े महारथियों के शिवधनुष उठाने में असफल रहने पर राजा जनक चिंतित हो उठे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष भंग होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। धनुष टूटने की गर्जना सुनकर क्रोधित परशुराम का दरबार में प्रवेश हुआ। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। परशुराम की भूमिका में बजरंगी प्रसाद और लक्ष्मण की भूमिका में रोहित ने अपने प्रभावशाली अभिनय से खूब तालियां बटोरीं। वहीं, श्रीराम की भूमिका में सुधांशु मोदनवाल ने दर्शकों का मन मोह लिया। सीता स्वयंवर के दौरान जयमाल और महिलाओं के मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल, निर्देशक अमर बहादुर सिंह, दिलीप चौबे सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें