अयोध्या में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ अयोध्या की ओर से शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गांधी पार्क से सुबह 11 बजे शुरू हुई शोभायात्रा पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर पहुंची। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जनजागरण जारी रहेगा। इस दौरान संत अवैद्यनाथ जी के योगदान को भी याद किया गया। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।