अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में पीजीआई लखनऊ की ओर से इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटेंसिव केयर एंड पेरीऑपरेटिव मेडिसिन (आईएसआईसीपीएम) 2026 के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को समापन में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इस मौके पर डायरेक्टर पीजीआई प्रो आर.के धीमन, प्रिंसिपल डॉ दिनेश सिंह मर्टोलिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।