फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा

अयोध्या में गांधी जयंती पर नगर निगम ने स्वच्छता का संकल्प लेकर शहरवासियों को साफ-सफाई का संदेश दिया, लेकिन अब्बूसराय स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर की हकीकत इससे उलट है। सेंटर पर ताला लगा है और परिसर झाड़ियों से घिरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि बंद सेंटर के बीच स्वच्छता का संकल्प कैसे पूरा होगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थापित एमआरएफ सेंटर के रिकॉर्ड में रोजाना पांच से 10 टन कूड़े के निस्तारण का दावा किया जा रहा है। परिसर में कई महीनों से कूड़ा बिखरा पड़ा है। शहर के करीब 12 वार्डों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी इस सेंटर पर है। इसके संचालन का जिम्मा पृथ्वी एग्रो को दिया गया है। सेंटर के लिए तीन नई कूड़ा प्रसंस्करण मशीनें लाई गईं, लेकिन महीनों बाद भी उनकी स्थापना और नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें