फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

रामनगरी अयोध्या में शनिवार दोपहर शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। दिनभर की काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही आसमान में अंधेरा छा गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सरयू नदी का जलस्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है, ऐसे में इस बारिश से घाटों पर और पानी बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने सरयू तट पर अलर्ट जारी किया है और श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की है। बारिश के बावजूद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोग छाता और रेनकोट पहनकर दर्शन करते नजर आए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, पर कारोबार पर असर पड़ा है। कुल मिलाकर सावन के इस मौसम में रामनगरी का नजारा और भी मनोरम हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें