अयोध्या में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 वर्ग में चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में दो टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं कुछ खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर भी किया गया। चयनित खिलाड़ी 18 सितंबर से अंबेडकरनगर में आयोजित होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे। कबड्डी खेल प्रशिक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है।